बिलासपुर,04 मई। प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 10 मई को सुबह 9.30 बजे से प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी विभाग की वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।
प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी करायी जाती है।







