Breaking News

पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस एवं जयपुर के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरों का विस्तार किया


शहर 03 October 2026
post

पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस एवं जयपुर के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरों का विस्तार किया

मुंबई, 03 अक्टूबर। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 09706/09705 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित किया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल के फेरे 12 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक विस्तारित किए गए हैं। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09705 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल के फेरे 11 अक्टूबर से 29 नवंबर, 2026 तक विस्तारित किए गए हैं। ट्रेन संख्या 09706 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 05.10.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER