Breaking News

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का कहर, सड़कें जलमग्न


शहर 08 July 2026
post

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का कहर, सड़कें जलमग्न

मुंबई, 08 जुलाई । महाराष्ट्र के मुंबई सहित कई जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह से हो रही बारिश की वजह से विरार और वसई के बीच रेलवे पटरी डूब जाने से पश्चिम रेलवे की लोकल सेवा आधे घंटे देरी से चल रही है। अत्यंत तेज बारिश से नासिक में बाढ़ की स्थिति है, तो रायगढ़ और रत्नागिरी में नदियां उफान पर हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। आपातकालीन स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को संभावित धोखादायक स्थलों पर तैनात किया गया है।

वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि पिछले छह दिनों में मुंबई में ८८२ एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो कई राज्यों के साल भर होने वाली बारिश से ज्यादा है। पालघर में कई जगह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली कट है, इंटरनेट सेवा बाधित है इसलिए जिले के लिए अतिरिक्त निधि की व्यवस्था की गई है। जल्द ही यहां सेवा पूर्ववत: कर दी जाएगी।

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से मूसलाधार बारिश का कहर मंगलवार को कुछ कम हो गया था, लेकिन बुधवार को सुबह से शुरु तेज बारिश की वजह से मुंबई के अंधेरी सबवे, मिलन सबवे आदि इलाकों में जलभराव हो गया है। इन इलाकों में मुंबई नगर निगम की टीम ४४७ पंपिंग के सहयोग से जलनिकासी का काम कर रही हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER