मुंबई, 08 जुलाई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधानपरिषद में बताया कि राज्य में शव परीक्षण (ऑटोप्सी) प्रक्रिया को और सरल, पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई में जल्द ही बिना चीर-फाड़ पोस्टमार्टम (नॉन-इनवेसिव पोस्टमार्टम) शुरू किया जाएगा।मुख्यमंत्री फडणवीस विधानपरिषद में शव परीक्षण प्रक्रिया संबंधित प्रश्रों का जवाब दे रहे थेे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शव परीक्षण रिपोर्ट समय पर मिलें, यह पक्का करने के लिए सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। अभी राज्य में 533 शव परीक्षण सेंटर में काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि नॉन-इनवेसिव पोस्टमॉर्टम तकनीक से शरीर को चीर फाड़ किए बिना जांच हो सकेगी। इस तकनीक से समय बचेगा और इंसानी गलतियां कम होंगी। मुंबई के जे. जे. हॉस्पिटल और के-ई. एम. हॉस्पिटल में इस तकनीक को शुरू करने के लिए जरूरी मशीनरी की खरीद और टेंडर प्रक्रिया पूरा हो चुकी है।
Breaking News
- धामन सांप और गोह के शिकार मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपित न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जेल
- चार सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व आदिवासी समाज का प्रदर्शन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- ईरानी नेता अली खामेनेई का पार्थिव शरीर नजफ से पहुंचा गृह नगर मशहद
- यूक्रेन को पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलें बनाने की इजाज़त दे सकता है अमेरिका
- महाराष्ट्र के पुणे और सातारा घाट में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट
- राम मंदिर चंदा विवाद पर वायरल गीत रामभक्तों के लिए बना संजीवनी
- अमित शाह व अन्य ने अभाविप स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, राष्ट्र निर्माण में छात्रशक्ति की भूमिका को सराहा
- गुरुदत्त जयंती : कला, समर्पण और उत्कृष्टता की प्रेरक गाथा
- ट्रंप ने यूक्रेन के लिए पैट्रियट एयर डिफेंस उत्पादन को दी हरी झंडी
- दर्द से राहत और तेजी से रिकवरी के लिए अपनाएं मोच के ये प्रभावी आयुर्वेदिक नुस्खे
शव परीक्षण के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा: फडणवीस







