अभिनेता राम चरण के हाथ की सर्जरी के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में वह अस्पताल के बिस्तर पर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ डॉक्टरों की टीम भी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर कोयंबटूर के गंगा अस्पताल की है, जहां उनकी सफल सर्जरी की गई। तस्वीर सामने आने के बाद प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
जानकारी के अनुसार, राम चरण को अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग के दौरान दाहिने हाथ की कलाई में चोट लगी थी। फिल्म के एक पहलवानी वाले दृश्य की शूटिंग के दौरान लगी इस चोट के बावजूद उन्होंने पहले फिल्म के प्रमोशन और अन्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी और सर्जरी टाल दी। बाद में डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने ऑपरेशन कराने का फैसला किया, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
राम चरण के फैन क्लब ने तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि डॉक्टरों ने अभिनेता को पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए आठ सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। उम्मीद की जा रही है कि स्वास्थ्य लाभ के बाद वह निर्देशक सुकुमार की आगामी फिल्म आरसी17' की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। फिलहाल अभिनेता की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और उनके प्रशंसक जल्द ही उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।
Breaking News
- भारत टैक्सी से जुड़े 7.97 लाख ड्राइवर, दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक पंजीकरण
- MPSC के पेपर लीक मामले पर सियासी संग्राम, हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ केस दर्ज
- वसई-विरार महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 16 में लगे 'नगरसेवक को देखा क्या?' के बैनर
- दिमाग के लिए वरदान हैं ये 5 चीजें
- हाथ की सर्जरी के बाद अभिनेता राम चरण अस्पताल के बिस्तर पर मुस्कुराते नजर आये, पहली फोटो आई सामने
- भारत ने नए बोया, ज्वारमापी यंत्र और गहरे समुद्र के सेंसर लगाकर समुद्री निगरानी को बढ़ाया है।
- भूपेंद्र यादव के अनुसार, भारत में बाघों की आबादी बढ़कर 3,682 हो गई है और अभयारण्यों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है।
- सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ कोयला ब्लॉक आवंटन मामले को बंद कर दिया है।
- इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट फंड ने 1,335 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 128 स्टार्टअप्स को समर्थन दिया, जिससे भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूती मिली।
- नेपाल के अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर कामकाज ठप, काठमांडू में डॉक्टरों का प्रदर्शन
हाथ की सर्जरी के बाद अभिनेता राम चरण अस्पताल के बिस्तर पर मुस्कुराते नजर आये, पहली फोटो आई सामने







